1
24 दिसंबर, 2000 को भारत के महान शतरंज खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पहली बार विश्व शतरंज चैंपियन बने थे. वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं.
2
24 दिसंबर, 1524 को मशहूर पुर्तगाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन हुआ था. यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने के चलते उन्हें भारत का खोजकर्ता कहा जाता है.
3
24 दिसंबर, 1924 को भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म हुआ था. अपने तीन दशक लंबे करियर में मोहम्मद रफी ने 20 से ज्यादा भाषाओं में कुल 7405 गाने गाए.
4
24 दिसंबर, 1979 को सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण कर दिया था. यह हमला 1978 की सोवियत-अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था.
5
24 दिसंबर, 1989 को देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खुला.